Tuesday, September 22, 2026
Home Chhattisgarh Balrampur News: 20 लाख का चेकडैम 6 महीने में टूटा, निर्माण की...

Balrampur News: 20 लाख का चेकडैम 6 महीने में टूटा, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, आखिर कौन है जिम्मेदार

Balrampur News:
Balrampur News:

Balrampur News: बलरामपुर। जिले के शंकरगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलफिली में मनरेगा के तहत करीब 20 लाख रुपए की लागत से बनाए गए चेकडैम के महज छह महीने में क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। चेकडैम कई हिस्सों में टूट गया है, जिसके बाद ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Balrampur News: जानकारी के मुताबिक, किसानों के खेतों में सिंचाई सुविधा और जल संरक्षण के उद्देश्य से मनरेगा के तहत चेकडैम का निर्माण कराया गया था। निर्माण पूरा होने के करीब छह महीने बाद ही इसका बड़ा हिस्सा टूटकर अलग-अलग हिस्सों में बिखर गया। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी कम अवधि में संरचना के क्षतिग्रस्त होने से निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और तकनीकी मानकों के पालन को लेकर जांच की जरूरत है।

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मामले की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी योजना के तहत बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद चेकडैम लंबे समय तक नहीं टिक सका। ग्रामीणों ने निर्माण में इस्तेमाल सामग्री, स्वीकृत राशि, तकनीकी मापदंड और कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग की है।

ग्रामीणों के मुताबिक, सिलफिली के अलावा आसपास की कुछ अन्य ग्राम पंचायतों में भी मनरेगा के तहत बनाए गए चेकडैम क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ऐसे में निर्माण कार्यों के सत्यापन, मूल्यांकन और मॉनिटरिंग की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Balrampur News: ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने और जांच में अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here