Bhilai Crime News : युवती ने किया बात करने से इनकार, सनकी युवक ने परिवार पर किया चाकू से वार….

Parivesh

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक सनकी प्रेमी की सनक का खौफनाक अंजाम सामने आया है। फरीद नगर इलाके में बीती रात एक युवक ने युवती से बात करने से इनकार पर उसका पूरा गुस्सा उसके परिवार पर उतार दिया।

घटना में युवक ने युवती के परिजनों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, हाथापाई के दौरान आरोपी युवक को भी चोटें आईं हैं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल परिजनों को भी प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

पुलिस ने पूरे मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है और पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक पहले भी युवती से दबाव बनाकर बात करने की कोशिश करता रहा था। परिजनों के विरोध के चलते विवाद और बड़ा।

पुलिस अब आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, उत्पीड़न और शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *