जिसकी तलाश में कब्र तक खोद डाली थी पुलिस ने, 9 महीने बाद जिंदा लौटी युवती….

Parivesh

गरियाबंद। एक नाबालिग युवती के रहस्यमयी ढंग से गायब होने के 9 महीने बाद आखिरकार यह मामला सुलझ गया है। युवती अचानक अपने घर लौट आई है और उसने पुलिस को जानकारी दी है कि वह बालोद जिले में अपने एक रिश्तेदार के घर रह रही थी।

यह वही मामला है जिसमें अगस्त 2024 में ग्राम चलना पदर से युवती लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की संभावनाओं के चलते एक संदिग्ध कब्र तक खोद डाली थी।

जांच के दौरान पुलिस को युवती के मोबाइल कॉल डिटेल से गांव के ही एक 40 वर्षीय पड़ोसी से बातचीत का सुराग मिला था। उस व्यक्ति को पुलिस ने 31 जनवरी 2025 को हिरासत में लिया था। लेकिन युवती के लौटने से यह स्पष्ट हुआ कि कोई अपराध नहीं हुआ, और युवती ने स्वेच्छा से अपने रिश्तेदार के घर शरण ली थी।

अब युवती बालिग हो चुकी है और उसने अपना बयान पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की कानूनी समीक्षा कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि किसी स्तर पर गुमराह करने या गलत शिकायत की कोई स्थिति तो नहीं बनी थी।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *