CG NEWS: खारून नदी में सफाई अभियान : “स्वछ जल स्वछ मन” का चौथा चरण संपूर्ण भारतवर्ष के 1500 स्थानों पर चलाया गया

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर : संत निरंकारी मिशन की शाखा रायपुर द्वारा आज महादेवघाट के तट पर सबेरे 8 बजे से 11 बजे तक खारून नदी की सफ़ाई में लगभग 500 सेवादारों ने श्रमदान किया। जिसमे कई टन कचरा नदी से निकाला गया। इस पुनीत कार्य में नगर निगम के सफाई मित्रों ने भी योगदान दिया, और कचरा प्रबंधन में सहयोग किया। नदी से निकाला गया कचरा मानव द्वारा ही नदी मे डाला गया था, और ये हमारी ही ज़िम्मेदारी है कि हम जल श्रोतों को बचाएं। इनमे किसी भी प्रकार से गंदा न करें और न किसी को करने दें।

 

CG NEWS: ज़ोनल इंचार्ज श्री गुरबख्श सिंह कालरा जी के आदेश पर संत निरंकारी मिशन के अनुयाई सुबह सबेरे से ही इस पुनीत कार्य हेतु नदी के तट पर पहुँचने लगे। तीन घंटे में पाँच सौ लोगों द्वारा अर्थात् पंद्रह सौ घंटे के बराबर श्रमदान किया गया। “स्वच्छ जल स्वच्छ मन” का ये चौथा चरण था। यह अभियान आज सम्पूर्णवर्ष के 1500 स्थानो मे चलाया गया।

CG NEWS: निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी कहा करते थे कि “सुंदर धरा पर आये है इसे सुंदर छोड़ के जाना है।“ समाज के लोगों को जागरूक करने हेतु ऐसे आयोजन संत निरंकारी मिशन द्वारा किये जाते हैं,और मानव समाज को प्रेरणा दी जाती है कि जो संसाधन प्रकृति ने हमें दिए है उनका उपयोग हम सही तरीके से करें न कि उन्हें नष्ट करें।

 

CG NEWS: प्रकृतिक धरोहर को बचाने मे संत निरंकारी मिशन अनेक कार्य जैसे सफाई अभियान, वृक्षा रोपण जैसे कार्य अनेक वर्षों से निरंतर करता आ रहा हैं। सेवादल के अधिकारियों द्वारा अलग अलग टीमे बनाकर नदी के सभी ओर भेजी गई ताकि सभी ओर से नदी कि सफाई सुनिशित हो सके।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *