Raipur Accident : रायपुर में संतोषी नगर ब्रिज से नीचे गिरा तेज रफ्तार ट्रक, कार को भी मारी टक्कर; बड़ा हादसा टला

Sanjay Sahu
Raipur Accident

Raipur Accident : रायपुर। राजधानी रायपुर के संतोषी नगर ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेलीबांधा से आमानाका की ओर जा रहा एक ट्रक (RJ 31 GB 3122) अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और करीब 15 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रक ने एक कार को भी टक्कर मार दी।

Raipur Accident : गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक और हेल्पर को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि कार सवार भी सुरक्षित हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक तेज रफ्तार में था। संतोषी नगर ब्रिज के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और फिर पुल से नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

Raipur Accident : हादसे में कार (CG 04 MA 3271) भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का काम शुरू किया। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

Raipur Accident : पुलिस की शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *