C.G News : आरंग के भलेरा धान खरीदी केंद्र में बड़ी लापरवाही, बोरियों में पाइप से डाला जा रहा था पानी

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के आरंग ब्लॉक के भलेरा धान खरीदी केंद्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां समिति के कुछ कर्मचारियों द्वारा धान की बोरियों में पाइप से पानी डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

धान का वजन बढ़ाने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, जब खरीदी केंद्र परिसर में यह काम किया जा रहा था, उसी दौरान कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कर्मचारियों को धान की बोरियों में पानी डालते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि धान की बोरियों में पानी डालकर उनका वजन बढ़ाने की कोशिश की जा रही थी, जिससे सरकारी खरीदी में गड़बड़ी हो सकती है और शासन को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

Read More : भोपाल : बड़े तालाब पर अतिक्रमण का खतरा, तो वहीं इत्र कारोबार प्रभावित साथ ही शहर के 25 इलाकों में आज बिजली कटौती

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि धान की बोरियों को पाइप से पानी डालकर भिगोया जा रहा है।वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी इस मामले को गंभीरता से लिए जाने की चर्चा शुरू हो गई है।

ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद गांव के लोगों ने खरीदी केंद्र में विरोध जताया और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी हरकतों से किसानों और सरकार दोनों को नुकसान होता है।अब लोगों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है कि इस मामले में दोषियों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *