Sunday, September 27, 2026
Home National IPL in Raipur : रायपुर में IPL का क्रेज: टूटा पैर, फिर...

IPL in Raipur : रायपुर में IPL का क्रेज: टूटा पैर, फिर भी दोस्त के कंधे पर बैठकर मैच देखने पहुंचा फैन

IPL in Raipur
IPL in Raipur

IPL in Raipur : रायपुर : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मैच देखने के लिए छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान, ओडिशा और अन्य राज्यों से भी क्रिकेट प्रेमी रायपुर पहुंचे।

IPL in Raipur : स्टेडियम के बाहर विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस का अलग ही जुनून नजर आया। महासमुंद से आया एक युवक पैर टूटने के बावजूद अपने दोस्त के कंधे पर बैठकर मैच देखने पहुंचा। वहीं राजस्थान से आए एक फैन ने शरीर पर सूर्यकुमार यादव का नाम लिखवाया और बताया कि वह पहले भी उनका टैटू बनवा चुका है।

IPL in Raipur : रायपुर की प्रिशा केसरवानी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के लिए श्रीकृष्ण-राधा की पेंटिंग वाला पोस्टर तैयार किया। कुछ फैंस प्रेमानंद महाराज के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीर वाला पोस्टर लेकर भी पहुंचे।

IPL in Raipur : शाम होते-होते स्टेडियम की ओर जाने वाले रास्तों पर भारी ट्रैफिक और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने पहले से रूट और पार्किंग प्लान जारी किया था। इसी बीच टीमों के स्टेडियम पहुंचते ही फैंस ने जोरदार स्वागत किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here