Ladli Behna Yojana : सीधी से लाडली बहनों को बड़ी सौगात देंगे सीएम यादव….

Parivesh

भोपाल/सीधी। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सीधी जिले से लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त का वितरण करेंगे। राज्य स्तरीय सम्मेलन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली बहनों से संवाद भी करेंगे और योजना की अगली राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

कार्यक्रम का आयोजन गोपदबनास क्षेत्र में किया गया है, जहां से मुख्यमंत्री 1 करोड़ 27 लाख लाडली बहनों को ₹1250 की राशि भेजेंगे। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 340 करोड़ रुपए और गैस सिलेंडर रिफिलिंग की राशि का ट्रांसफर भी आज ही किया जाएगा।

सीएम मोहन यादव इस अवसर पर सीधी के द्योहनी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी करेंगे। सरकार की यह पहल महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूती देने की दिशा में एक और मजबूत कदम मानी जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *