M.P News : सीहोर पुलिस की बड़ी पहल! सूने घरों की सुरक्षा के लिए जन-संवाद, कॉलोनियों में बढ़ाई सतर्कता

0
187
SEHORE
सीहोर पुलिस का जन-संवाद अभियान

सीहोर : सीहोर शहर में सूने मकानों में हो रही चोरियों की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सीहोर पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। इसी कड़ी में नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) डॉ. अभिनंदना शर्मा ने गुलाब विहार और दांगी स्टेट कॉलोनी में रहवासी समितियों के साथ विशेष जन-संवाद बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और पुलिस–जन सहयोग को मजबूत करना रहा।

रात्रि गश्त और संदिग्धों पर सख्ती

CSP डॉ. अभिनंदना शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी किया गया है। कॉलोनियों में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनका रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

पुलिस सत्यापन पर दिया गया जोर

बैठक में CSP ने कॉलोनीवासियों से अपील की कि वे घरेलू सहायकों, ड्राइवरों और किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। साथ ही उनकी फोटो और आधार कार्ड संबंधित थाने में जमा कराना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Read More  : Bhopal Metro Service : भोपाल में आज से मेट्रो की सवारी, जानें समय और किराया

सीसीटीवी और सुरक्षा गार्ड की भूमिका अहम

डॉ. शर्मा ने कहा कि घरों और कॉलोनियों में लगे सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्यरत होने चाहिए। इसके अलावा सुरक्षा गार्डों को निर्देशित किया गया कि बिना पूछताछ किसी भी अनजान व्यक्ति को कॉलोनी में प्रवेश न दें।

घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना

CSP ने स्पष्ट किया कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या घटना होती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें और घटनास्थल को सुरक्षित रखें। उन्होंने नागरिकों से सदैव सतर्क रहने और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here