Friday, June 12, 2026
36.8 C
Raipur

T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया का होगा भव्य सम्मान, BCCI शुभमन गिल को देगा NAMAN अवॉर्ड

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का जल्द ही भव्य सम्मान होने जा रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की, जिसके बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) खिलाड़ियों को सम्मानित करने जा रहा है।

हालांकि इस बार वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया को पिछली बार की तरह विक्ट्री परेड का मौका नहीं मिला, लेकिन इसकी भरपाई BCCI अपने वार्षिक सम्मान समारोह NAMAN अवॉर्ड्स के जरिए करेगा।

15 मार्च को दिल्ली में होगा समारोह

BCCI की ओर से 15 मार्च को नई दिल्ली में ‘NAMAN अवॉर्ड्स’ समारोह आयोजित किया जाएगा। यह बोर्ड का वार्षिक सम्मान कार्यक्रम है, जिसमें खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों, कोच और अंपायरों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाता है।इस समारोह में 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अवॉर्ड दिए जाएंगे

Read More : M.P News : बड़वानी में निरीक्षण के दौरान मधुमक्खियों का हमला! जनपद CEO समेत 3 लोग घायल

शुभमन गिल बनेंगे ‘क्रिकेटर ऑफ ईयर’

रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को ‘क्रिकेटर ऑफ ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।गिल ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन करते हुए खासकर इंग्लैंड दौरे पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज में 4 शतकों की मदद से 754 रन बनाए थे।

इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत की जीत में उनका अहम योगदान रहा, जहां उन्होंने एक शतक भी लगाया था।तीनों फॉर्मेट में गिल ने पिछले साल 42 पारियों में 49 की औसत से 1764 रन बनाए, जिसमें 7 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।

राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को इस समारोह में सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

द्रविड़ ने बतौर खिलाड़ी और कोच भारतीय क्रिकेट को कई यादगार उपलब्धियां दिलाई हैं। उनकी कोचिंग में ही भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर 11 साल का इंतजार खत्म किया था

युवा खिलाड़ियों को भी मिलेगा सम्मान

इस समारोह में युवा खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे को पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट डोमेस्टिक ऑलराउंडर अवॉर्ड दिया जाएगा।

BCCI का यह समारोह भारतीय क्रिकेट के खिलाड़ियों के योगदान को सम्मान देने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

Gariaband  Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Gariaband Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Farmers Protest: कुर्मीभौंना, पोरडा और पोरडी के सैकड़ों परिवारों पर विस्थापन का संकट, सरकार के फैसले पर टिकी नजरें

Farmers Protest: घरघोड़ा/रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम कुर्मीभौंना, पोरडा...

Related Articles

Popular Categories