Raipur Crime : रायपुर।थाना विधानसभा क्षेत्र के सड्डू स्थित छेव तालाब के पास अवैध रूप से शराब बेचते हुए आरोपी रवि सोनी उर्फ मोनू को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 200 पौवा देशी शराब, बिक्री की रकम और एक सजूकी एक्सेस वाहन (CG 04 PA 6725) बरामद किया गया है। जप्त माल की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई है।
Raipur Crime : पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 445/25 दर्ज कर लिया है। आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर जिले में अवैध शराब की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 6 सितंबर 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि एक युवक सड्डू के छेव तालाब के पास बाइक पर अवैध शराब लेकर बिक्री कर रहा है।
Raipur Crime : सूचना पर तत्काल एक संयुक्त टीम गठित की गई, जिसमें एसीसीयू और थाना विधानसभा पुलिस शामिल रही। मौके पर पहुंची टीम ने बताए गए वाहन और व्यक्ति को चिन्हित कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रवि सोनी उर्फ मोनू (30 वर्ष) निवासी ब्लॉक नं. 34, खालबाड़ा, सड्डू बताया।
Raipur Crime : जब तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से शराब से भरा थैला बरामद हुआ। वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह टीम को गुमराह करता रहा। अंततः आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Raipur Crime : इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवेन्द्र सिंह राजपूत, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडे, उपनिरीक्षक गेंदूराम नवरंग, प्र. आरक्षक कृपासिंधु पटेल, संतोष वर्मा, धनंजय गोस्वामी,अमित घृतलहरे, प्रकाश पात्रे, संजय मरकाम, तथा थाना विधानसभा से प्र.आर. जितेन्द्र भास्कर की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने कहा है कि रायपुर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

