HomeMadhya PradeshRewa Husband Sets House On Fire Wife Hostage: रीवा में चरित्र संदेह...

Rewa Husband Sets House On Fire Wife Hostage: रीवा में चरित्र संदेह पर खौफनाक वारदात: पति पर पत्नी को बंधक बनाकर घर में आग लगाने का आरोप

Date:

Related stories

रीवा [Nishanebaaz News]Rewa Husband Sets House On Fire Wife Hostage। मध्य प्रदेश के रीवा शहर स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भवानी नगर में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मकान से अचानक आग की भीषण लपटें उठने लगीं। घटना की वजह चरित्र संदेह को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद बताई जा रही है। पीड़िता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उसे कमरे में बंधक बनाकर पूरे घर को आग के हवाले कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है और मामले की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है।

भाइयों को फोन कर बचाई जान, सामान जलकर हुआ खाक

पीड़िता सुमन के अनुसार, शादी के दो साल बाद से ही उसका पति उसके साथ लगातार मारपीट करता आ रहा था, जिसकी शिकायतें वह पूर्व में भी थाने में दर्ज करा चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि गुरुवार सुबह पति ने अचानक घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पूरे घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

कमरे में बंद और लपटों से घिरी पीड़िता ने किसी तरह फोन कर अपने भाइयों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

पति ने खारिज किए आरोप, पुलिस जांच में जुटी

दूसरी ओर, आरोपी पति ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अलग कहानी पेश की है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करती थी और जब उसने इसका विरोध किया, तो पत्नी उल्टे उससे झगड़ने और मारपीट करने पर उतारू हो गई।

सिविल लाइन पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पुरानी शिकायतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here