Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Bhopal murder case : भोपाल में रिश्तों का खून! शक में...

Bhopal murder case : भोपाल में रिश्तों का खून! शक में जीजा ने साले की कर दी हत्या, गुनगा थाना क्षेत्र में सनसनी

bhopal murder
Bhopal Murder

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जीजा–साले जैसे पवित्र सामाजिक रिश्ते को कलंकित करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि एक जीजा ने ही अपने साले की हत्या कर दी। यह घटना गुनगा थाना क्षेत्र की है, जहां आपसी तनाव और शक ने एक युवक की जान ले ली।

पत्नी को लेने पहुंचा था ससुराल
पुलिस के अनुसार, आरोपी जीजा करीब दो महीने से मायके में रह रही अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था। पत्नी उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर घर में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई। विवाद के दौरान आरोपी आपा खो बैठा और हिंसक हो गया।

Read More : Colonizer Act MP : अब शहरों से सटी पंचायतों में भी लागू होगा कॉलोनाइजर एक्ट, CM मोहन यादव का निर्देश

बहस के बाद साले पर किया जानलेवा हमला
बताया जा रहा है कि बहस के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर अपने साले पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल साले ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि आरोपी जीजा वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

शक बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी को शक था कि उसका साला उसकी पत्नी को उसके खिलाफ भड़का रहा है और उसके घर को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। इसी शक के चलते आरोपी लगभग 40 किलोमीटर दूर से ससुराल पहुंचा था। पुलिस का मानना है कि यह हत्या पूर्व नियोजित हो सकती है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Read More : AIIMS Bhopal Case : वेंटिलेटर पर डॉ. रश्मि वर्मा, MRI में ब्रेन डैमेज की पुष्टि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय तक पहुंचा AIIMS मामला

पुलिस ने शुरू की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही गुनगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है और आरोपी के संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है।

पारिवारिक विवादों पर सवाल
यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि घरेलू विवाद और अविश्वास किस तरह हिंसा का कारण बनते जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here