Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh Reva News: NSUI के छात्र स्वागत समारोह हेतु सभागार की अनुमति में...

Reva News: NSUI के छात्र स्वागत समारोह हेतु सभागार की अनुमति में दोहरा मापदंड अपनाने का NSUI ने लगाया आरोप

Reva News
Reva News

Reva News: रीवा: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में छात्र स्वागत समारोह एवं फ्रेशर पार्टी का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम की अनुमति एवं शंभूनाथ सभागार उपलब्ध कराने के लिए NSUI द्वारा लगभग 10 दिन पूर्व विश्वविद्यालय प्रशासन को आवेदन दिया गया था। NSUI का आरोप है कि कुलपति की अनुपस्थिति के कारण कई दिनों तक अनुमति के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया। कुलपति के वापस आने के बाद जब NSUI प्रतिनिधिमंडल अनुमति पत्र लेकर पहुंचा, तो आवेदन पर “अमान्य” लिखकर वापस कर दिया गया, लेकिन इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया।

NSUI का आरोप है कि जब जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय कुलपति से मिलने पहुंचे, तो उन्हें उचित संवाद करने के बजाय राजनीतिक दबाव का हवाला देकर चुप कराने का प्रयास किया । इसके बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय के बाहर कई घंटे धरना दिया, लेकिन कुलपति छात्रों से संवाद करने के लिए बाहर नहीं आए और बाद में पुलिस प्रशासन को बुलाया गया। NSUI का कहना है की यदि सभागार में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कोई प्रतिबंध या निर्धारित प्रक्रिया है, तो वह सभी छात्र संगठनों पर समान रूप से लागू क्यों नहीं होती?

Reva News: NSUI के पास विश्वविद्यालय में हाल ही में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यक्रम के लिए इसी सभागार के उपयोग से संबंधित फोटो एवं बीडियो उपलब्ध हैं, जिनमें कुलपति की कार्यक्रम में उपस्थिति भी दिखाई देती है। ऐसे में NSUI के कार्यक्रम को सभागार उपलब्ध कराने से इनकार किए जाने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की पारदर्शिता और समान व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं।NSUI की स्पष्ट मांग है कि 28 सितंबर के छात्र स्वागत समारोह एवं फ्रेशर पार्टी के लिए शंभूनाथ सभागार उपलब्ध कराया जाए। यदि 28 सितंबर को सभागार उपलब्ध नहीं है, तो विश्वविद्यालय प्रशासन कोई अन्य उपलब्ध तिथि स्पष्ट रूप से बताए। NSUI का कहना है कि छात्र संगठनों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा और इस विषय को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आगे उठाया जाएगा।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here