MP News : अदाणी फाउंडेशन ने ‘उत्थान’ कार्यक्रम के तहत “आईटी ऑन व्हील्स” का शुभारंभ

VIKASH KHALKHO

सिंगरौली – सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अदाणी फाउंडेशन ने ‘उत्थान’ कार्यक्रम के अंतर्गत “आईटी ऑन व्हील्स” का शुभारंभ किया। इस पहल के माध्यम से जिले के सरकारी स्कूलों तक निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा पहुँचेगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को सिंगरौली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी. सिंह और जिला परियोजना समन्वयक रामलखन शुक्ला भी उपस्थित रहे।

Read News : MP News : शाजापुर में शिव महापुराण कथा: मुकेश आनंद गिरि महाराज ने दी भक्ति की सीख

इस पहल के तहत 35 लैपटॉप से लैस कंप्यूटर वैन में दो प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे। प्रारंभिक चरण में यह सुविधा बंधौरा, नगवा, करसुआराजा, करसुआलाल, सुहिरा, अमिलिया, रैला और खैराही के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में दी जाएगी। इसके तहत कक्षा छठी से आठवीं तक के कुल 996 बच्चों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की बुनियादी जानकारी निःशुल्क सिखाई जाएगी।

सिंगरौली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “आईटी ऑन व्हील्स बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस पहल का विस्तार होना चाहिए ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें।”

बंधौरा स्कूल के प्रधानाध्यापक शिवनंदन साह ने कहा, “जैसे-जैसे समय बीत रहा है, टेक्नोलॉजी बढ़ती जा रही है। इसलिए विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के लिए कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य हो गई है।”

अदाणी फाउंडेशन पहले भी स्थानीय बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए कई कार्यक्रम चला चुका है। बंधौरा, नगवा, करसुआराजा, करसुआलाल, सुहिरा, अमिलिया, रैला और खैराही के 21 सरकारी विद्यालयों को ‘उत्थान’ परियोजना से जोड़ा गया है। इसके लिए स्थानीय शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षित कर प्रत्येक विद्यालय में एक शिक्षक नियुक्त किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।

इसके अतिरिक्त, अदाणी फाउंडेशन बैंक, एसएससी, रेलवे, संविदा शिक्षक, पटवारी, राज्य पुलिस और वन विभाग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग भी प्रदान कर रहा है। साथ ही, होनहार और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए ‘एकलव्य’ छात्रवृत्ति योजना के तहत वित्तीय सहायता भी दी जा रही है।

इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को नई तकनीक से जोड़कर उनका भविष्य उज्जवल बनाने में मदद मिलेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *