MP News : बुरहानपुर में रासायनिक खेती के नुकसान और प्राकृतिक खेती पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

VIKASH KHALKHO

रिपोर्टर : रामकुमार भारद्वाज/बुरहानपुर – बुरहानपुर में “प्रकृति एवं मानव जीवन पर रासायनिक खेती के नुकसान एवं निदान” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तेलंगाना के सेंटर फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर (सीएसए) के कार्यकारी संचालक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामान्जनयेलू और विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने उपस्थित किसानों और नागरिकों को संबोधित किया।

कार्यशाला का आयोजन कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा बुरहानपुर, सीएसए तेलंगाना और सतपुड़ा नेचर फ्रेश के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर नेपानगर विधायक सुश्री मंजू राजेन्द्र दादू, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, और जिले के अनेक किसान भी उपस्थित रहे।

Read News : CG News : नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

विधायक अर्चना चिटनिस ने बताया कि बुरहानपुर जिले में रासायनिक उर्वरकों और पेस्टीसाइड का अत्यधिक उपयोग किया जाता है। उन्होंने किसानों को सुझाव दिया कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए फसल अवशेष, गोबर, कम्पोस्ट, जीवामृत, पंचगव्य और जैव उर्वरकों का उपयोग किया जाए। इससे मिट्टी में जैविक पदार्थ और सूक्ष्म जीवों की संख्या बढ़ेगी, जो फसल उत्पादन को भी बढ़ावा देगा। इसके साथ ही उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और उत्पादित जहर-मुक्त फसलों के लिए स्थानीय बाजार उपलब्ध कराने की भी सलाह दी।

डॉ. रामान्जनयेलू ने बताया कि तेलंगाना राज्य पहले रासायनिक उर्वरक और पेस्टीसाइड के उपयोग में भारत में तीसरे स्थान पर था। उन्होंने कहा कि अब 10 लाख हेक्टेयर में जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाकर तेलंगाना पूरे विश्व में इस क्षेत्र में अग्रणी बन गया है।

Read News : AI Video Controversy : पीएम मोदी की दिवंगत मां पर AI वीडियो विवाद : दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस और IT सेल के खिलाफ FIR दर्ज

कार्यशाला में उपस्थित किसानों और नागरिकों ने जैविक और प्राकृतिक खेती के महत्व को समझते हुए इसके प्रति जागरूकता दिखाई।

अर्चना चिटनिस, विधायक – “प्राकृतिक खेती अपनाकर हम मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ा सकते हैं और किसानों की आमदनी में सुधार कर सकते हैं।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *