CG News : नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

VIKASH KHALKHO

राजनांदगांव – जिले की चिखली पुलिस ने नाबालिक बालिका के अपहरण और उसके बाद दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने 12 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिक लड़की को दिनांक 07 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के निर्देशन में तत्काल चिखली पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की।

Read News : AI Video Controversy : पीएम मोदी की दिवंगत मां पर AI वीडियो विवाद : दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस और IT सेल के खिलाफ FIR दर्ज

टीम ने आरोपी युवान उर्फ शिवा बांसफोड़ (20 वर्षीय, पिता: चंदन बांसफोड़, निवासी बीएनसी मिलचाल, थाना कोतवाली, राजनांदगांव) को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन रोड के पास बालिका के पास से हिरासत में लिया। बालिका के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(ड), 87 बीएनएस, 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

Read News : CG News : व्यवहार न्यायालय छुईखदान में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर. मनोज जैन, आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, मिर्जा असलम बेग, नागेश्वर साहू, गोपाल पैकरा एवं चौकी चिखली स्टाफ की भूमिका और योगदान सराहनीय रहा।

पुलिस ने कहा कि बालिका की सुरक्षा और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी उनकी प्राथमिकता थी, और इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर न्याय सुनिश्चित किया गया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *