CG News : व्यवहार न्यायालय छुईखदान में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन

VIKASH KHALKHO

छुईखदान। न्यायिक प्रक्रिया को जन-हितकारी और सुलभ बनाने के उद्देश्य से व्यवहार न्यायालय छुईखदान में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस आयोजन का संचालन तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ईशान व्यास के नेतृत्व में किया गया, जबकि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्रीमती सुषमा सावंत के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य मामलों का निराकरण किया गया। इसमें शामिल थे:

  • सिविल वाद प्रकरण
  • रेगुलर क्रिमिनल प्रकरण
  • मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित मामले
  • ट्रैफिक चालान विवाद
  • चेक अनादर अधिनियम से जुड़े प्रकरण
  • बैंक संबंधी मामले
  • विद्युत विवाद
  • नल जल कर से संबंधित मामले

Read News : CG News : दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका बास्केटबॉल टीम ने सीबीएसई नेशनल में स्वर्ण पदक जीता

तालुका विधिक सेवा समिति के सदस्य पीएलवी सनील कुमार ने बताया कि नेशनल लोक अदालत का आयोजन हर तीन माह में किया जाता है। इसमें पक्षकार अपने विवादों को आपसी समझौते और राजीनामा के माध्यम से समाप्त करते हैं, जिससे न्याय प्रक्रिया तेज और सहज बनती है।

विशेष ध्यान इस आयोजन में दिव्यांगजन की सुविधा पर भी दिया गया। व्हीलचेयर की उपलब्धता सुनिश्चित कर उन्हें आने-जाने और चलने-फिरने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसका विशेष प्रबंध किया गया।

इसके साथ ही खंड चिकित्सा अधिकारी छुईखदान के सहयोग से एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें उपस्थित अधिवक्तागण और पक्षकारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *