Sukma Naxal Encounter : गृह मंत्री का बड़ा बयान : हिड़मा समेत कई टॉप नक्सली ढेर, यह नक्सलवाद समाप्ति की दिशा में बड़ा कदम….

Parivesh
Sukma Naxal Encounter

Sukma Naxal Encounter : रायपुर। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सल संगठन को करारा झटका दिया है। सुकमा और कोंटा जिले से लगे आंध्रप्रदेश के क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात कमांडर माडवी हिड़मा, उसकी पत्नी राजे और सब जोनल कमेटी मेंबर (SZCM) टेक शंकर समेत कुल 6 नक्सली ढेर हो गए हैं।

Sukma Naxal Encounter : इस बड़ी सफलता पर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि इस मुठभेड़ में कई टॉप नक्सलियों के न्यूट्रलाइज होने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि यह कदम नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, अभी इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

READ MORE : Naxal commander Hidma : छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त की ओर बड़ा कदम : दरभा के खूनी मास्टरमाइंड का सफाया, हिड़मा ढेर

विजय शर्मा ने नक्सलियों से अपील की कि वे हथियार छोड़कर सम्मानजनक स्थिति में आत्मसमर्पण करें। उन्होंने कहा, “बस्तर अब खुलकर सामने आएगा, और यहां के युवा सक्षम होकर नक्सलवाद को जड़ से मिटाने में मदद करेंगे। हमारा बस्तर, हम ही संभालेंगे।”

गृह मंत्री ने पुनर्वास पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर के लोग सुरक्षा के साथ पुनर्वास कर सकते हैं। एक सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों द्वारा कॉरिडोर क्लियर किया जाएगा, ताकि लोग सुरक्षित बाहर आ सकें, पर हथियार के साथ ही पुनर्वास करना आवश्यक होगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *