Gujarat Accident : दिल दहला देने वाला हादसा! गुजरात के अरावली में चलती एंबुलेंस में आग नवजात समेत 4 जिंदा जले

Rahul Goshwami
aravali fire

अरावली : एक बड़ी खबर के अनुसार गुजरात के अरावली जिले में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अहमदाबाद के ऑरेंज अस्पताल की एंबुलेंस में अचानक आग लगने से एक दिन के नवजात शिशु, उसके पिता, डॉक्टर और नर्स की मौत हो गई। यह हादसा मोडासा के रणसैय्यद चोकड़ी के पास हुआ, जब बच्चे का परिवार उसे बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद ले जा रहा था। घटना का भयावह वीडियो पास के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हो गया।

इलाज के लिए अहमदाबाद ले जाया जा रहा था नवजात
Gujarat Accident जानकारी के अनुसार महिसागर जिले के लुणावाड़ा निवासी जिग्नेशभाई महेशभाई मोची के परिवार ने बताया कि बच्चे का जन्म रिच अस्पताल, मोडासा में हुआ था। डॉक्टरों ने नवजात की गंभीर हालत देखते हुए उसे तुरंत अहमदाबाद ले जाने की सलाह दी थी। अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस जैसे ही शहर के बाहरी इलाके में पहुंची, उसमें अचानक आग भड़क उठी।

Read More : Mojo Mushroom Factory Case : दोबारा बालश्रम! रायपुर में फिर मोजो मशरूम-बिस्किट फैक्ट्री से 109 बच्चों का रेस्क्यू, कब जागेगी सरकार…

कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेज हो गई कि अंदर मौजूद चारों लोग बाहर नहीं निकल सके। इससे पहले कि कोई मदद पहुंचती, वे आग की लपटों में घिर चुके थे।

तीन लोग झुलसे, ड्राइवर ने बचाई जान
Gujarat Accident एंबुलेंस चालक अंकित ठाकोर ने आग लगते ही वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा। हादसे में अंकित ठाकोर (24), गौसंगकुमार मोची (40) और गीताबेन मोची (60) झुलस गए। तीनों को अरावली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

Read More : Naxal commander Hidma : छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त की ओर बड़ा कदम : दरभा के खूनी मास्टरमाइंड का सफाया, हिड़मा ढेर

फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी
मोडासा नगर पालिका फायर ब्रिगेड के इंचार्ज हेमराज वाघेला ने बताया कि रात 1:40 बजे कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी।पुलिस ने इस घटना को अत्यंत गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी है। मोडासा टाउन पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा–194 के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *