Thursday, September 24, 2026
Home Crime dewas-luteri-dulhan-gang-busted: पहले रचाई शादी, फिर लेकर उड़ गए पैसे… देवास में ‘लुटेरी...

dewas-luteri-dulhan-gang-busted: पहले रचाई शादी, फिर लेकर उड़ गए पैसे… देवास में ‘लुटेरी दुल्हन’ का बड़ा खेल उजागर

dewas-luteri-dulhan-gang-busted: देवास में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक कथित लुटेरी दुल्हन समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह युवकों की शादी कराने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठता था और शादी के बाद दुल्हन मौका मिलते ही फरार हो जाती थी।

मामला नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र का है। फरियादी जानकीलाल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके बेटे अमन की शादी करवाने के नाम पर आरोपियों ने उनसे 2 लाख रुपये लिए थे। आरोपियों ने एक युवती से शादी करवाई, लेकिन शादी के अगले ही दिन रात में दुल्हन ससुराल छोड़कर गायब हो गई।

dewas-luteri-dulhan-gang-busted: शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। कार्रवाई के दौरान कमल, फारुख, अंतर सिंह, एक अन्य कमल और दो महिलाओं सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से ठगी की रकम में से 1 लाख 18 हजार 500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले शादी के इच्छुक युवकों और उनके परिवारों से संपर्क करते थे। फिर शादी तय करवाकर मोटी रकम लेते और बाद में दुल्हन को फरार करवा देते थे।

dewas-luteri-dulhan-gang-busted: फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

rewa-crime-police-line: रीवा पुलिस लाइन में खूनी खेल! साथी आरक्षक पर पुलिसकर्मी ने बेटे संग किया जानलेवा हमला

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here