खरोरा (रायपुर)। Nishaanebaz.com-Kharora Police Crackdown: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ एक बड़ी और ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने ग्राम सारागांव स्थित ग्वाला पोल्ट्री फार्म के पास सुनसान इलाके में दबिश देकर काटपत्ती का दांव लगा रहे 12 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से नगदी, लग्जरी कार, मोटरसाइकिल, मोबाइल और जुआ खेलने के अन्य उपकरणों सहित कुल 14,53,820/- रुपए का मशरूका जब्त किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर विशेष टीम ने की घेराबंदी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से विशेष सूचना मिली थी कि ग्राम सारागांव में ग्वाला पोल्ट्री फार्म के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोगजमावड़ा लगाकर ताशपत्ती से हार-जीत का दांव खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और खरोरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए स्थान पर तुरंत पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी की।
पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के बीच जुआ खेल रहे आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला और पुलिस ने सभी को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में गोलू यादव, राजा साहू, डिगेश्वर वर्मा, मूलचंद साहू, शत्रुघन वर्मा, नारायण चंद्राकर, दीपक मानिकपुरी, अभय सिंह, राजू सोनी, भावसिंह, एस राज और खिलेश्वर वर्मा शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इस अवैध गतिविधि में उमेश साहू नाम का एक अन्य व्यक्ति भी शामिल था, जो मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
लाखों रुपए का सामान और वाहन जब्त पुलिस ने आरोपियों के संयुक्त कब्जे से मौके पर बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री और वाहन बरामद किए हैं:
-
नगदी रकम: 3,48,820/- रुपए
-
वाहन: 1 वेन्यू कार (क्रमांक CG04 NP 2696) और 8 अलग-अलग कंपनियों की मोटरसाइकिलें/स्कूटी (कुल कीमत करीब 8,00,000/- रुपए)
-
संचार उपकरण: 12 नग पुराने इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन (कीमत करीब 3,00,000/- रुपए)
-
अन्य सामग्री: 52 पत्ती ताश, 12 वोल्ट डी.सी. कन्वर्टर, 2 नग इमरजेंसी बल्ब होल्डर, लाइट स्टैंड और 12 वोल्ट की बैटरी (कीमत 5,000/- रुपए)
पुलिस ने गवाहों के समक्ष कुल 14,53,820/- रुपए का मशरूका विधिवत जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) एवं BNS की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, जबकि इस मामले में फरार चल रहे आरोपी उमेश साहू की तलाश तेजी से की जा रही है।


