CG News: मंत्रालय में उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, मुख्य सचिव विकासशील ने बांटे प्रशंसा पत्र

Anuj Nirala

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय महानदी भवन में सितंबर महीने के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य सचिव विकासशील ने ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग, समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति और आई-गाट कर्मयोगी पोर्टल पर प्रशिक्षण कोर्स पूरे करने में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए। इस दौरान विभिन्न विभागों और श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।

समय पर कार्यालय पहुंचने वालों की संख्या में हो रहा इजाफा

मुख्य सचिव विकासशील ने सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि मंत्रालय में अधिकारी और कर्मचारी अब समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से पहले मंत्रालय पहुंचने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस के माध्यम से सरकारी फाइलों और नस्तियों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि समयबद्ध उपस्थिति और डिजिटल व्यवस्था के बेहतर इस्तेमाल से सरकारी कामकाज को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

Read More: CG Transfer News: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों के बदले विभाग; GAD ने जारी किया आदेश

ई-ऑफिस में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग प्रथम

मंत्रालयीन विभागों के बीच ई-ऑफिस के इस्तेमाल और प्रदर्शन के आधार पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने पहला स्थान हासिल किया। आदिम जाति विकास विभाग दूसरे और चिकित्सा शिक्षा विभाग तीसरे स्थान पर रहा।

विभिन्न अधिकारी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को भी सम्मानित किया गया।

संयुक्त सचिव श्रेणी

प्रथम: भूपेन्द्र कुमार राजपूत, आदिम जाति विकास विभाग

द्वितीय: अनुपम त्रिवेदी, अनुसूचित जनजाति विकास विभाग

तृतीय: सचिदानंद आलोक, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग

उप सचिव श्रेणी

प्रथम: लवीना पाण्डे, चिकित्सा शिक्षा विभाग

द्वितीय: किशोर कुमार भूआर्य, सामान्य प्रशासन विभाग-1

तृतीय: दूरदेशी राम सोन्टापर, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

अवर सचिव श्रेणी

प्रथम: पूरन लाल साहू, चिकित्सा शिक्षा विभाग

द्वितीय: भूपेन्द्र सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

तृतीय: सोनचंद साहू, गृह विभाग

अनुभाग अधिकारी श्रेणी

प्रथम: विरेन्द्र कुमार, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग

द्वितीय: पी. दुर्गा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

तृतीय: शिवकुमार गोड़, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग

सहायक और कनिष्ठ सचिवालय कर्मचारियों का भी सम्मान

सहायक अनुभाग अधिकारी श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की वर्षा रानी अग्रवाल प्रथम, सामान्य प्रशासन विभाग-1 के बेरनाथ कूजूर द्वितीय और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रिया बागड़े तृतीय स्थान पर रहीं।

वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में सामान्य प्रशासन विभाग-1 के धनेश्वर पटेल ने पहला, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सलीम शैलेन्द्र टोप्पो ने दूसरा और चिकित्सा शिक्षा विभाग की ललिता राय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की प्रतीक्षा खलखो प्रथम, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अजय राठिया द्वितीय और प्रभु सिंह राठिया तृतीय स्थान पर रहे।टेक्निकल सेक्शन में चिकित्सा शिक्षा विभाग के राम नरेश पाल प्रथम, ऋषिकेश मिर्चे द्वितीय और तृप्ति शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

Read More: CG News: अंबिकापुर में मां-बेटे की संदिग्ध दोहरी हत्या से सनसनी, धोबी समाज ने की हाईलेवल जांच की मांग

समयबद्ध उपस्थिति के लिए टॉप-10 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मान

कार्यालयीन समय का पालन करने के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 अधिकारियों-कर्मचारियों को भी प्रशंसा पत्र दिए गए। इनमें सहायक अनुभाग अधिकारी शिवचरण राठौर, भृत्य सेठलाल यादव, सहायक अनुभाग अधिकारी मीरा, सहायक अनुभाग अधिकारी गामिनी वर्मा, अवर सचिव भूपेन्द्र सिंह राजपूत, अनुभाग अधिकारी मंजूषा राजपूत, सहायक अनुभाग अधिकारी दीपक श्रीवास, अनुभाग अधिकारी शिवकुमार गोड़, संयुक्त सचिव भूपेन्द्र कुमार राजपूत और अनुभाग अधिकारी महेश कुमार तिवारी शामिल हैं।

आई-गाट कर्मयोगी प्रशिक्षण में मंजूषा मिश्रा अव्वल

आई-गाट कर्मयोगी पोर्टल पर प्रशिक्षण कोर्स पूरा करने में भी अधिकारियों-कर्मचारियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की मंजूषा मिश्रा ने 255 प्रशिक्षण कोर्स पूरे कर पहला स्थान हासिल किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विरेन्द्र ध्रुव 235 कोर्स के साथ दूसरे और पशुपालन विभाग के संतोष क्षत्रिय 136 कोर्स पूरे कर तीसरे स्थान पर रहे।

जिलों और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में भी बेहतर प्रदर्शन करने वालों का सम्मान

ई-ऑफिस के इस्तेमाल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कबीरधाम जिला कार्यालय के अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ध्रुवे, दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा, अपर कलेक्टर निशा नेताम मण्डावी और डिप्टी कलेक्टर रामरतन प्रसाद दुबे को सम्मानित किया गया।

विभागाध्यक्ष कार्यालयों की श्रेणी में उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त रीता यादव प्रथम, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बेनीराम साहू द्वितीय और वाणिज्यकर विभाग के तेजराम बढ़ई तृतीय स्थान पर रहे। उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक जॉन तिग्गा चौथे और नगरीय प्रशासन विभाग की सौमित्रा प्रधान पांचवें स्थान पर रहीं।

डिजिटल कामकाज और अनुशासन को बढ़ावा देने पर जोर

मंत्रालय में आयोजित यह सम्मान कार्यक्रम ई-ऑफिस के बेहतर उपयोग, फाइलों के समय पर निपटारे, नियमित उपस्थिति और ऑनलाइन प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। मुख्य सचिव ने सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर कार्यप्रणाली बनाए रखने पर जोर दिया।

Share The News
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *