Cyber Fraud on CG DSP: रायपुर में पदस्थ डीएसपी से ठगी की कोशिश, अच्छी पोस्टिंग का झांसा देकर 5 लाख रुपये मांगने वाला फर्जी अफसर गिरफ्तार

Cyber Fraud on CG DSP: रायपुर। राजधानी रायपुर में पदस्थ एक डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) को मनचाही पोस्टिंग दिलाने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की मांग करने वाले एक शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी बिहार का रहने वाला है और खुद को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में ‘सहायक आयुक्त’ (Assistant Commissioner) बताकर फर्जी पहचान-पत्र और एडिटेड तस्वीरों के जरिए लोगों पर अपना रौब जमाता था। प्रार्थी डीएसपी की सतर्कता के बाद दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को धर-दबोचा है।

ट्रेन में हुई थी पहचान, 5 लाख में ट्रांसफर का दिया था ऑफर

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी डीएसपी गुरु नारायण ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई कि लगभग दो वर्ष पूर्व ट्रेन यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात रजनीश कुमार राय से हुई थी। आरोपी ने खुद को भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय में सहायक आयुक्त के रूप में परिचित कराया। आरोपी ने खुद की ऊंची पहुंच का दावा करते हुए कहा कि वह ट्रांसफर, मनचाही पोस्टिंग और सरकारी नौकरी लगवाने के बदले पैसे लेता है। उसने डीएसपी को भी 5 लाख रुपये में मनचाही पदस्थापना दिलाने का झांसा दिया।

फर्जी आईडी और फोटो देखकर हुआ संदेह, दर्ज हुई FIR

कुछ समय बाद आरोपी रजनीश ने डीएसपी को अलग-अलग विभागों के कई फर्जी पहचान-पत्र (ID Cards) दिखाए। आईडी कार्ड और तस्वीरों को ध्यान से देखने पर डीएसपी को उसके फर्जी होने का संदेह हुआ। उन्होंने बिना देरी किए मामले की रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2), 319(2), 336(3) और 340 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

संयुक्त पुलिस टीम ने अमलेश्वर से किया गिरफ्तार

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रायपुर एसएसपी के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU), थाना सिविल लाइन और थाना तेलीबांधा की एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और पतासाजी के बाद आरोपी रजनीश कुमार राय उर्फ छोटू राय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह एडिटेड फोटो और फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर लोगों को अपने प्रभाव में लेता था और ठगी की रकम से महंगे लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान खरीदता था। आरोपी ने छत्तीसगढ़ और बिहार के कई लोगों को अपना शिकार बनाने की बात भी कबूल की है।

गिरफ्तार आरोपी व बरामद सामान

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी पहचान-पत्र, कई कूटरचित दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप, 3 सिम कार्ड (फर्जी सिम सहित), क्रेडिट कार्ड संबंधी कागजात और नकद राशि जब्त की है।

  • गिरफ्तार आरोपी: रजनीश कुमार राय उर्फ छोटू राय (उम्र 29 वर्ष), पिता- राम निवास राय, निवासी- राजपुर नौरंग रायकेडेरा, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार)।

  • वर्तमान पता: मकान नंबर 285/286, मारुति सेवन वंडर सिटी, अमलेश्वर, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories