SP Office Salary Scam: SP ऑफिस वेतन घोटाला: जांच में बड़ा खुलासा, 3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का उजागर

Sanjay Sahu
SP Office Salary Scam

SP Office Salary Scam: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में सामने आया वेतन घोटाला लगातार बड़ा होता जा रहा है। जांच आगे बढ़ने के साथ ही घोटाले की परतें खुल रही हैं और वित्तीय गड़बड़ी की राशि भी बढ़ती जा रही है।

SP Office Salary Scam: शुरुआती जांच में वर्ष 2023 से 2026 के बीच करीब 2 करोड़ रुपये के गबन का अनुमान लगाया गया था, लेकिन ताजा जांच में यह राशि बढ़कर लगभग 3 करोड़ 40 लाख रुपये तक पहुंच गई है। इससे संकेत मिलते हैं कि मामला शुरुआती अनुमान से कहीं अधिक गंभीर है।

SP Office Salary Scam: बाबू और दो सहयोगियों पर फर्जीवाड़े का आरोप

SP Office Salary Scam: जांच में सामने आया है कि एसपी कार्यालय के लेखा शाखा में पदस्थ एक बाबू ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर कथित रूप से इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। आरोप है कि वेतन संबंधी नोटशीट की हार्ड कॉपी में छेड़छाड़ कर राशि में हेरफेर किया गया और लंबे समय तक यह गड़बड़ी जारी रही।

SP Office Salary Scam: तीनों आरोपी जेल में, जांच जारी

SP Office Salary Scam: मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल में हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि दस्तावेजों की विस्तृत जांच अभी जारी है और वित्तीय गड़बड़ी की राशि आगे और बढ़ सकती है। ऐसे में इस मामले में आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *