Two Years Completion : राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किश्त फंसी : सीएम साय बोले- कांग्रेस हार से बौखला गई, जल्द होगा न्याय

VIKASH KHALKHO

Two Years Completion : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जहां अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं पत्रकारों ने उनसे कुछ तीखे सवाल भी पूछे।

राजीव गांधी न्याय योजना पर सीएम का जवाब

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से पूछा कि पूर्ववर्ती सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त का भुगतान अभी तक किसानों को क्यों नहीं किया गया है। इस सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा, “भूपेश सरकार का पूरा पाप हम धो रहे हैं। सबके प्रति न्याय होगा, धैर्य रखिए।” यह जवाब संकेत देता है कि राज्य सरकार लंबित किश्त के भुगतान पर विचार कर रही है, लेकिन पिछली सरकार के ‘वित्तीय कुप्रबंधन’ को इसका कारण बता रही है।

Two Years Completion : कांग्रेस के बहिष्कार पर तंज

राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस द्वारा किए गए बहिष्कार पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस “हार से बौखला गई है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर चुनाव में हारी है और विपक्ष बिना किसी तथ्य के बात करता है। सीएम ने अपनी इच्छा व्यक्त की कि विपक्ष मजबूत होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस का बहिष्कार करना उनका “पर्सनल मैटर” है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *