Sehore Accident : सीहोर में महिला SI की ‘थार’ ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौत; अधिकारी मौके से फरार

VIKASH KHALKHO

Sehore Accident : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस की एक अधिकारी की कथित लापरवाही के कारण एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना एक महिला पुलिस अधिकारी एसआई किरण राजपूत से जुड़ी है, जिन पर अपनी ‘थार’ गाड़ी को तेज गति और लापरवाही पूर्वक चलाने का आरोप है।

Sehore Accident : तेज रफ्तार थार ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला पुलिस अधिकारी किरण राजपूत द्वारा तेज और लापरवाही से चलाई जा रही गाड़ी ने सड़क पर जा रहे दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल सीहोर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया। भोपाल ले जाते समय, रातीबढ़ निवासी एक घायल युवक विजय राजोरिया की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है और उसका उपचार भोपाल में जारी है।

Sehore Accident : टक्कर के बाद एसआई मौके से हुईं फरार

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद महिला पुलिस अधिकारी एसआई किरण राजपूत मौके से फरार हो गईं। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों की बड़ी संख्या में विरोध के बाद, सीहोर जिला पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस में संबंधित महिला पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना पुलिस अधिकारियों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी और लापरवाही के गंभीर प्रश्न खड़े करती है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *