CG News : शादी करने का वादा किया, फिर मुकर दिया, आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
CG News

CG News : जांजगीर। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ अनाचार कर रहा था, फिर शादी से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

CG News : पामगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने 18 फरवरी को पामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने बताया था कि कोमल प्रसाद निवासी मानपुर थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली से उसका संपर्क हुआ था। संपर्क के बाद दोनों की दोस्ती हो गई। दोस्ती को आगे बढ़ाते हुए कोमल प्रसाद ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और फिर जल्द ही शादी करने का वादा कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। लगातार दैहिक शोषण करने के बावजूद पीड़िता से शादी नहीं की।

CG News : अपने साथ धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर कायम कर विवेचना में लिया। आरोपी घटना कारित करने के बाद फरार हो गया था, जिसे तकनीकी जांच के बाद मुंगेली से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *