Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh CG CRIME : जन्मदिन पार्टी बना मौत का कारण: नशे में ट्रक...

CG CRIME : जन्मदिन पार्टी बना मौत का कारण: नशे में ट्रक से कुचलकर युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME
CG CRIME

CG CRIME : पखांजूर : पखांजूर के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शुरुआती तौर पर यह मामला सड़क हादसा लग रहा था, लेकिन जांच में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।

CG CRIME : घटना खुटगांव हेलीपेड की है, जहां जन्मदिन पार्टी के बाद शराब के नशे में रितिक रोशन मरकाम ट्रक के सामने सो गया था। इसी दौरान उसका साथी डिग्गू नरेटी नशे की हालत में ट्रक चलाने लगा और बिना ध्यान दिए वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे ट्रक युवक के ऊपर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG CRIME : घटना के बाद आरोपी घबराकर फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here