Khatu Shyam Temple: रायपुर में बनेगा खाटू श्याम जी का भव्य मंदिर, 500 कारों की पार्किंग और 1500 वर्गफीट का हॉल होगा तैयार

Sanjay Sahu
Khatu Shyam Temple:

Khatu Shyam Temple: रायपुर। राजधानी रायपुर के खाटू श्याम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शहर में समता कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर के बाद अब एक और भव्य खाटू श्याम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। श्री श्याम सेवा मंडल समिति द्वारा इस मंदिर का निर्माण सड्डू में VIP City के आगे और छोकरा नाला से पहले कराया जा रहा है।

मंदिर निर्माण के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 16 सितंबर को समिति के सदस्य रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे और मंदिर से संबंधित रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद समिति के सदस्यों और भक्तों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ढोल बजाकर, पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई।

मंदिर परिसर को भव्य स्वरूप देने के साथ भक्तों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यहां करीब 500 कारों की पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। वहीं भगवान के गर्भगृह के सामने करीब 1500 वर्गफीट का हॉल तैयार किया जाएगा, ताकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक साथ उपस्थित होकर भगवान के दर्शन कर सकें।

इसके अलावा मंदिर परिसर में सामूहिक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए हॉल समेत आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

 

मंदिर के निर्माण से पहले अब भूमि पूजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समिति के अनुसार 12 दिसंबर को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल भी शामिल होंगे।

Khatu Shyam Temple: रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही मंदिर निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ गया है। राजधानी रायपुर में बनने जा रहा यह भव्य खाटू श्याम मंदिर आने वाले समय में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *