Thursday, September 17, 2026
Home Chhattisgarh Ganesh Utsav Devpuri: सिक्कों से सजे गणपति बप्पा: 1 से 20 रुपये...

Ganesh Utsav Devpuri: सिक्कों से सजे गणपति बप्पा: 1 से 20 रुपये के सिक्कों से बनी अनोखी प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

Ganesh Utsav Devpuri
Ganesh Utsav Devpuri

Ganesh Utsav Devpuri: रायपुर। पूरे प्रदेश में गणेश उत्सव का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर में भी जगह-जगह भगवान गणेश की आकर्षक और अनोखी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। अलग-अलग थीम पर तैयार किए गए भव्य पंडाल और मूर्तिकारों की कलाकारी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित भाटापारा बजरंग चौक में स्थापित की गई सिक्कों से बनी भगवान गणेश की अनोखी प्रतिमा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

1 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के सिक्कों से बनी प्रतिमा

श्री शिव शक्ति युवा परिवार समिति द्वारा इस वर्ष स्थापित की गई गणेश प्रतिमा को 1 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के सिक्कों से तैयार किया गया है। पूरी प्रतिमा को सिक्कों से बनाया गया है। प्रतिमा की अनोखी बनावट और सुंदरता को देखने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। भगवान गणेश की इस अनोखी प्रतिमा को देखकर लोग आनंदित हो रहे हैं और श्रद्धालुओं में भगवान के प्रति भक्ति का भाव और भी गहरा होता नजर आ रहा है।

भव्य पंडाल और आकर्षक लाइटिंग

गणेश प्रतिमा के साथ समिति द्वारा भव्य पंडाल भी तैयार किया गया है। पंडाल में आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जो शाम होते ही पूरे परिसर की सुंदरता को और बढ़ा देती है। रोशनी से जगमगाते पंडाल में सिक्कों से बनी गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई है।

51 वर्षों से गणेश प्रतिमा स्थापित कर रही समिति

श्री शिव शक्ति युवा परिवार समिति पिछले 51 वर्षों से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करती आ रही है। समिति द्वारा हर वर्ष भव्य पंडाल भी बनाया जाता है। हालांकि इस बार समिति ने कुछ अलग और अनोखा करने का निर्णय लिया और सिक्कों से भगवान गणेश की प्रतिमा तैयार कराई।

 

Ganesh Utsav Devpuri: डेढ़ महीने में तैयार हुई अनोखी प्रतिमा

Ganesh Utsav Devpuri: जानकारी के मुताबिक, इस अनोखी गणेश प्रतिमा को तैयार करने में करीब एक से डेढ़ महीने का समय लगा है। सिक्कों को बेहद व्यवस्थित तरीके से लगाकर तैयार की गई यह प्रतिमा मूर्तिकारों की मेहनत, कला और रचनात्मकता का अनोखा उदाहरण है। गणेश उत्सव के दौरान देवपुरी की यह सिक्कों वाली गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण बनी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here