Monday, September 7, 2026
Home Sports Arshdeep Samreen Couple Matching Tattoos: अर्शदीप-समरीन का इश्क वाला लव; हाथों में...

Arshdeep Samreen Couple Matching Tattoos: अर्शदीप-समरीन का इश्क वाला लव; हाथों में बनवाया एक-दूसरे के नाम का टैटू

खेल डेस्क। Nishaanebaz.com-Arshdeep Samreen Couple Matching Tattoos: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में हैं। अर्शदीप सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड, पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर का रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं है। दोनों ने अपने प्यार को और ज्यादा खास व यादगार बनाने के लिए एक-दूसरे के नाम का बेहद खूबसूरत और यूनीक मैचिंग टैटू बनवाया है।

Read More : Khairagarh Civic Polls Ward Reservation Impact: खैरागढ़ नगर पालिका परिसीमन और आरक्षण से बदला शहर का सियासी गणित; नए चेहरों के खुले रास्ते

Arshdeep Singh and Samreen Kaur are taking couple goals to the next level  with matching tattoos of each other's initials — “SK” for Samreen and “AS”  for Arshdeep, complete with a tinyएक-दूसरे की हैंडराइटिंग में लिखवाया ‘SK’ और ‘AS’, बना रेड हार्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में अर्शदीप और समरीन का रोमांटिक अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। अर्शदीप सिंह ने अपनी ऊपरी बांह पर “SK” लिखवाया है, जिसे खुद समरीन ने अपनी हैंडराइटिंग में डिजाइन किया है। वहीं समरीन कौर ने भी अपनी बांह पर “AS” का टैटू बनवाया है, जिसका डिजाइन अर्शदीप की हैंडराइटिंग में तैयार किया गया है। दोनों के टैटू के साथ एक छोटा और प्यारा रेड हार्ट (लाल दिल) भी उकेरा गया है।

Read More : Sagar Toxic Liquor Tragedy MP: सागर में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत; 120 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Arshdeep Singh and Samreen Kaur get each other's initials tattooed as a  forever symbol of their bond.🖋️❤️ 📸: AliensTattooIndia/Instagram |  #ArshdeepSingh #IndianCricketerबेंगलुरु के प्रसिद्ध टैटू स्टूडियो ने शेयर किया BTS वीडियो

इस स्पेशल टैटू को कपल ने बेंगलुरु स्थित एक मशहूर टैटू स्टूडियो में बनवाया है। स्टूडियो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शनिवार को इस पूरी प्रक्रिया का एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे की हैंडराइटिंग के छोटे-छोटे डिटेल्स और बनावट को टैटू में ढलवाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान समरीन ने एक और अतिरिक्त टैटू भी अपनी बांह पर बनवाया।

Read More : Dhamtari Supela Married Woman Murder: सुपेला में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का खुलासा; फांसी नहीं, पति ने की थी हत्या

स्नैपचैट से शुरू हुई चर्चा, अब मैचिंग टैटू से रिश्ते पर लगी मुहर

तेज गेंदबाज अर्शदीप और समरीन कौर के अफेयर की चर्चा इस साल की शुरुआत में तब तेज हुई थी, जब अर्शदीप ने स्नैपचैट (Snapchat) पर एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे फोटो शेयर की थी। बाद में फैंस ने पड़ताल कर पता लगाया कि वह हाथ समरीन कौर का ही था। इसके बाद भी दोनों को कई मौकों पर हाथों में हाथ डाले साथ घूमते देखा गया। अब एक-दूसरे की हैंडराइटिंग का टैटू बनवाकर दोनों ने अपने गहरे प्यार और रिश्ते को आधिकारिक रूप से बयां कर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here