DSP Son Suicide : ड्यूटी पर थे पिता, घर में अकेला था बेटा… बंद कमरे में मिला फंदे से लटका शव, वजह अब भी रहस्य

0
146
DSP Son Suicide
DSP Son Suicide

DSP Son Suicide : दुर्ग : दुर्ग जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां डीएसपी के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। पिता विधानसभा ड्यूटी पर थे, जबकि मां और बहन एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय आयुष झारिया के रूप में हुई है।

DSP Son Suicide : जानकारी के मुताबिक, आयुष स्मृति नगर चौकी क्षेत्र स्थित बटालियन के पीछे बनी कॉलोनी में रहता था और रूंगटा कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता संतोष झारिया भिलाई की प्रथम वाहिनी बटालियन में पदस्थ हैं।

DSP Son Suicide : बताया जा रहा है कि गुरुवार रात जब पिता ड्यूटी से लौटे तो बेटे के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर उन्होंने खिड़की से झांका, जहां अंदर का दृश्य देखकर वे सन्न रह गए—आयुष फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

DSP Son Suicide : मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

DSP Son Suicide : प्रारंभिक जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजनों ने भी किसी तरह के तनाव या विवाद की जानकारी से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मृतक के दोस्तों, पड़ोसियों से पूछताछ के साथ-साथ मोबाइल डेटा भी खंगाला जा रहा है, ताकि इस कदम के पीछे की वजह सामने आ सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here