Sagar Toxic Liquor Tragedy MP: सागर में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत; 120 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

VIKASH KHALKHO

सागर/भोपाल। Nishaanebaz.com-Sagar Toxic Liquor Tragedy MP: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध अवैध जहरीली शराब का सेवन करने से अब तक 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 120 से अधिक मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। सागर मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लगातार पहुंचने के कारण बिस्तर कम पड़ गए हैं, जिसके चलते मरीजों को व्हीलचेयर और स्ट्रेचर पर बिठाकर प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। घटना की भयावहता को देखते हुए सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मामले की निष्पक्ष मजिस्ट्रियल जांच के कड़े आदेश जारी किए हैं।

Read More : Gautam Sahu Statement Kisan Congress CG: “किसान हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता”; ब्लॉक अध्यक्ष गौतम साहू का नवनियुक्त पदाधिकारियों को आह्वान

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का गंभीर आरोप, पुलिस और आबकारी अफसरों पर उठाए सवाल

सागर शराब कांड को लेकर प्रदेश में सियासत भी गरमा गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन को कांग्रेस संगठन ने अवैध शराब की लिखित शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सिंघार ने सवाल उठाया कि यह शराब उत्तर प्रदेश की नहीं बल्कि मध्य प्रदेश की ही थी और इसमें आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों की मिलीभगत है। उन्होंने पुलिस और आबकारी अमले की संदिग्ध कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।

Read More : CG Vyapam: छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, 26 जिलों में होगी नियुक्ति

युवा कांग्रेस ने फूंका आबकारी मंत्री का पुतला, सपा ने लगाया आंकड़े छुपाने का आरोप

घटना के विरोध में राजधानी भोपाल में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री व आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि सरकार मौतों का सही आंकड़ा छुपा रही है और असल में मौतों की संख्या 40 से 50 तक पहुंच चुकी है। सपा ने जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल ‘गैर इरादतन हत्या’ का मामला दर्ज करने की मांग की है।

Read More : Dhamtari Supela Married Woman Murder: सुपेला में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का खुलासा; फांसी नहीं, पति ने की थी हत्या

आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा की सफाई, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

विपक्ष के लगातार हमलों और आरोपों पर पलटवार करते हुए मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस मौतों जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीतिक रोटियां सेक रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस घटना को लेकर पूरी तरह गंभीर है। देवड़ा ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच में जो भी छोटा या बड़ा अधिकारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *