CG Vyapam: छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, 26 जिलों में होगी नियुक्ति

Sanjay Sahu
CG Vyapam

CG Vyapam: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से 6 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, इन पदों पर भर्ती निर्धारित सेवा भर्ती नियमों के तहत की जाएगी।

पटवारी भर्ती की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) के माध्यम से चयन मंडल द्वारा पूरी की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया CG Vyapam के पोर्टल पर भर्ती प्रस्ताव दर्ज होने के बाद शुरू होगी। फिलहाल आवेदन की तारीख और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है।

26 जिलों में होगी भर्ती

सबसे अधिक 15-15 पद सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में स्वीकृत किए गए हैं। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कबीरधाम, कांकेर, सक्ती और बलरामपुर-रामानुजगंज में 10-10 पद हैं। अन्य जिलों में भी रिक्तियों के अनुसार पदों का वितरण किया गया है। सभी 26 जिलों को मिलाकर कुल 200 पदों पर भर्ती होगी।

आरक्षण नियमों के अनुसार होगी नियुक्ति

भर्ती प्रक्रिया में प्रदेश में लागू आरक्षण नियमों और निर्धारित भर्ती नियमों का पालन किया जाएगा। विभाग ने संबंधित जिला कलेक्टरों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को भी भर्ती संबंधी जानकारी भेजी गई है। आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और अन्य पात्रता की जानकारी स्पष्ट होगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *