CG NEWS: बचेली में भक्ति और उत्साह का संगम: भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बचेली:फकरे आलम खान- (छत्तीसगढ़): नगर में रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सर्व ब्राह्मण समाज, बचेली के तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के छायाचित्र पर माल्यार्पण और विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। परंपरा के अनुसार इस अवसर पर शस्त्र पूजन भी किया गया, जो भगवान परशुराम की वीरता और धर्म रक्षा के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं और उनका जन्म महर्षि जमदग्नि एवं माता रेणुका के यहां वैशाख शुक्ल तृतीया को हुआ था।

READ MORE:CG NEWS : भीमाबेड़ा के पास तड़के दो भालू दिखे, सीधे जंगल की ओर लौटे

आयोजन में समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। खास बात यह रही कि बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई, जिससे आयोजन में एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिली।

कार्यक्रम के समापन के बाद हनुमान चौक पर पंडाल लगाकर नगरवासियों के लिए खीर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और सामाजिक एकता का माहौल नजर आया।

इस आयोजन को सफल बनाने में समाज के कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें प्रमुख रूप से पं. रौसन पाण्डे, पं. योगेश कुमार शर्मा, पं. आनंद पाण्डे, पं. संतोष दुबे, पं. भरत शर्मा, पं. अर्णव चक्रवर्ती, पं. राहुल गर्गड़ी, पं. विकाश मिश्रा, पं. कमलेश दुबे, पं. उत्कर्ष पाण्डे, पं. दीनानाथ तिवारी, पं. आशीष मिश्रा, पं. आयुष मिश्रा, पं. ऋषभ तिवारी और पं. आदर्श मिश्रा शामिल रहे।

REDE MORE:CG NEWS : माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 13.79 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

वहीं, पूर्वी शर्मा, दिव्यम मिश्रा, अन्वीका मिश्रा, ऋषाक गर्गड़ी, मृनांक गर्गड़ी, अंजनी मिश्रा, शिवांशु तिवारी और श्रेयांश तिवारी सहित अन्य बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

पूरे आयोजन में श्रद्धा, परंपरा और सामूहिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने नगर में एक सकारात्मक और आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories