CG NEWS : भीमाबेड़ा के पास तड़के दो भालू दिखे, सीधे जंगल की ओर लौटे

Sanjay Sahu

CG NEWS : रोशन सेन/ माकड़ी – विकासखंड मकड़ी क्षेत्र में शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे भालू दिखने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मकड़ी से लगभग 4 किलोमीटर दूर भीमाबेड़ा गांव के पास दो भालू—एक वयस्क और एक शावक—देखे गए।

CG NEWS : प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे लोग ओटेंडा मेला देखकर वापस मकड़ी की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में सड़क पार करते हुए उन्हें ये दोनों भालू नजर आए। अचानक भालू दिखने से कुछ देर के लिए हलचल जरूर हुई, लेकिन भालू बिना कहीं रुके सीधे जंगल की ओर चला गया।

 

CG NEWS : राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं मिली है। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

 

 

CG NEWS : विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसम में पानी और भोजन की तलाश में जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों के पास आ जाते हैं, इसलिए सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *