CG Accident: बलरामपुर में स्कूली वैन पलटी : 30 बच्चे थे सवार, कई घायल, ट्रैफिक पुलिस पर उठे सवाल

Sanjay Sahu
CG Accident

CG Accident: बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले में आज सुबह स्कूली बच्चों से जुड़ा बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक वैन में बच्चों को भेड़-बकरियों की तरहぎ ठूंसकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वैन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।

CG Accident: सूत्रों के अनुसार हादसा चेरा गांव पारा के पास हुआ। वैन में करीब 30 बच्चे सवार थे। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वैन महादेवपुर स्थित मॉडल पब्लिक स्कूल से जुड़ी बताई जा रही है। बच्चों के मुताबिक, वे स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल डिंडो चौकी पुलिस जांच कर रही है कि वैन स्कूल प्रबंधन की है या किसी निजी ट्रैवल एजेंट की।

CG Accident: इस घटना ने ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिस पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्योंकि जिस मारुति वैन की क्षमता केवल 5 से 7 लोगों की है, उसमें आखिरकार 30 बच्चों को कैसे बैठा दिया गया?

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *