Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : एक्साइज ड्यूटी कटौती पर दीपक बैज का हमला: “दाम...

CG NEWS : एक्साइज ड्यूटी कटौती पर दीपक बैज का हमला: “दाम जस के तस, जनता को नहीं मिला फायदा”

0
132
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : रायपुर में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को लेकर सियासत तेज हो गई है। पीसीसी चीफ Deepak Baij ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्री “बरसाती मेंढक” की तरह बाहर आकर फैसले की बधाई दे रहे हैं, जबकि जमीन पर पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई कमी नहीं आई है। उनका आरोप है कि इस कदम से आम जनता को नहीं, बल्कि तेल कंपनियों को फायदा मिल रहा है।

CG NEWS : आबकारी विभाग में मैनपावर सप्लाई को लेकर भी बैज ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल अपने नेताओं से जुड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचा रहा है और इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

CG NEWS : नशे के मुद्दे पर बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अफीम और गांजा की खेती बढ़ रही है और सरकार इस पर सख्त कार्रवाई करने में विफल रही है। उन्होंने कोंडागांव-केशकाल क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि मक्के के खेतों में गांजे की खेती पकड़ी गई है।

CG NEWS : पेट्रोल और गैस आपूर्ति को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। उनका कहना है कि एक तरफ गैस की कमी से इनकार किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सिलेंडर के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें इस समस्या की हकीकत बता रही हैं।

CG NEWS : नक्सलवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार ने 31 मार्च तक की समयसीमा तय की है, लेकिन इसके बाद कोई नया बहाना नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्दोष आदिवासियों पर कार्रवाई न हो और जल, जंगल, जमीन को उद्योगपतियों को न सौंपा जाए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here