Friday, September 11, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS :होली त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सख्त,शांति समिति की बैठक...

CG NEWS :होली त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सख्त,शांति समिति की बैठक में शामिल हुए जनप्रतिनिधि

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS :धरसीवा/मोहम्मद याकुब : थाना धरसीवां के तत्वाधान में होली त्योहार को लेकर आज धरसीवां थाना में विभिन्न ग्रामों के जनप्रतिनिधियों और पुलिस मितान की शांति समिति की बैठक रखी गई।जिसमे थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने होली त्योहार के पूर्व असामाजिक तत्वों और गुंडा बदमाशो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की है,उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने में सभी जनप्रतिनिधि और जनता से सहयोग की अपील की है।

CG NEWS :वही उन्होंने कहा कि यदि कोई भी त्योहार में हुड़दंग करते या शांति व्यवस्था को तोड़ता नजर आए तो तत्काल पोलिस को सूचना दे एवम शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करे साथ ही सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।इसके लिए उन्होंने अलग अलग क्षेत्रों के लिए 4 पोलिस टीम का गठन भी किया है जो लगातार पेट्रोलिंग करते हुए गली मोहल्लों में नजर रखेंगे।प्रत्येक निगरानी टीम में टीम के लीड अधिकारी का मोबाइल नंबर साझा किया एवम जरूरत पड़ने पर इन मोबाइल नंबरों पर सूचना देने की अपील की है।ये निगरानी टीम की भी घटना की सूचना प्राप्त होने पर तुरंत एक्शन लेगी एवम बदमाशो से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।

CG NEWS :2 दिनों पूर्व हुई बड़ी कार्यवाही,, 13 चाकुबाजो को भेजा गया जेल

2 दिनों पूर्व धरसीवा थाना प्रभारी द्वारा 13 आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल दाखिल किया गया है।त्योहार के मद्देनजर की गई इस कार्यवाही से अपराधियों में खौफ का माहौल है।वही थाना प्रभारी दीवान जी ने सभी लोगो से शांति पूर्वक त्योहार मानने की भी अपील की है।

ये रहे उपस्थित

शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से शकुंतला ढीलेंद्र सेन,गोविंद साहू,साहिल खान,दया निषाद,हेमंत वर्मा,चंद्रकांत साहू, क्षेत्र के सरपंच गण एवम जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here