CG NEWS :होली पर्व को लेकर विश्रामपुरी में पुलिस और प्रशासन ने ली शांति समिति की बैठक

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS :रामकुमार भारद्वाज /कोंडागांव :- आगामी होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. होली के मद्देनजर विश्रामपुरी थाना पुलिस ने शांति समिति के बैठक आयोजित की। बैठक में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित गणमान्य नागरिक, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं डी.जे. संचालक उपस्थित रहे। बैठक में वर्तमान में चल रही बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डी.जे. संचालकों को उच्च न्यायालय की गाइडलाइन का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही सभी ग्रामीणों एवं नागरिकों से होली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आग्रह किया गया।

CG NEWS :सौहार्द बिगाड़ने वालो पर पुलिस की नजर _ थाना प्रभारी

CG NEWS :विश्रामपुरी थाना प्रभारी विनोद नेताम ने स्पष्ट कहा है कि होली के दौरान सौहार्द बिगाड़ने वाले हुड़दंगियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार है, इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। किसी भी प्रकार की जबरदस्ती रंग डालना, नशे की हालत में वाहन चलाना, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करना या विवाद की स्थिति पैदा करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

CG NEWS :थाना प्रभारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा तथा पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें और होली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *