Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर NSUI का CM...

Raipur News : छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर NSUI का CM हाउस घेराव, रायपुर में भारी प्रदर्शन और सुरक्षा बढ़ाई गई

Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर : रायपुर में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास घेराव का ऐलान किया। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे। महिला थाना चौक के पास मंच बनाया गया, जहां सभी कार्यकर्ता एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Raipur News : प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष Vijay Jakhad का क्रेन से माला पहनाकर स्वागत किया गया। कई कार्यकर्ता बुलडोजर पर चढ़कर प्रदर्शन करते नजर आए। आंदोलन को देखते हुए सीएम हाउस के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने चार लेयर की बैरिकेडिंग लगाई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Raipur News : गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं। उस समय सरकार ने लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों और विश्वविद्यालयों से मिली रिपोर्ट का हवाला देते हुए चुनावों पर रोक लगा दी थी। कुलपतियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि छात्रसंघ चुनावों से शिक्षण संस्थानों का माहौल प्रभावित होता है और पढ़ाई बाधित होती है। इसके बाद से कॉलेजों में मनोनयन प्रक्रिया के जरिए छात्र प्रतिनिधियों का चयन किया जा रहा है।

Raipur News : एनएसयूआई और कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार छात्रसंघ चुनाव इसलिए नहीं करा रही क्योंकि उन्हें डर है कि एनएसयूआई भारी मतों से जीत हासिल करेगी।

Raipur News : प्रदर्शन के दौरान विधायक Devendra Yadav ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार को चुनौती देने और संघर्ष करने का साहस छात्रों में होना चाहिए।

Raipur News : कांग्रेस नेता Subodh Haritwal ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के करीब 400 कॉलेजों में यदि चुनाव हुए तो एनएसयूआई बड़ी जीत दर्ज करेगी। इसी डर से सरकार चुनाव नहीं करा रही है। इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक Vikas Upadhyay, पूर्व महापौर Ejaz Dhebar सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here