Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh MP Ganesh Visarjan Accident: मंडला में गणेश पंडाल में दर्दनाक हादसा, आखिर...

MP Ganesh Visarjan Accident: मंडला में गणेश पंडाल में दर्दनाक हादसा, आखिर कैसे 4 युवकों की चली गई जान?

MP Ganesh Visarjan Accident: मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर क्षेत्र के हीरापुर गांव में गणेश उत्सव के बाद दर्दनाक हादसा हो गया। गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे युवकों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में चार युवकों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद करीब 7 से 8 युवक गांव में बने गणेश पंडाल में ही सो रहे थे। इसी दौरान पंडाल के ऊपर बिजली का तार गिर गया। तार के संपर्क में आने से पूरे पंडाल में करंट फैल गया और वहां सो रहे युवक इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Read More: MP News: कान्हा किसली जा रहे थे 5 दोस्त, दनिया पुल पर बाढ़ में बह गई कार, पेड़ के सहारे बची 5 की जान

करंट लगने से चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और विरेन्द्र भांवरे (24) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में तीन युवक घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों में से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज नैनपुर अस्पताल में कराया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को भी हादसे की जानकारी दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बिजली का तार किस वजह से पंडाल पर गिरा और हादसे के लिए किन परिस्थितियों की भूमिका रही।

Read More: MP News: CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे युवकों के साथ हुए इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक साथ चार युवकों की मौत से परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। पुलिस की जांच के बाद हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।

Share The News

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here