Sunday, September 20, 2026
Home Chhattisgarh Keshavpur Public Grievance Camp : ‘सुशासन तिहार’ से गाँव-गाँव पहुँच रही सरकार:...

Keshavpur Public Grievance Camp : ‘सुशासन तिहार’ से गाँव-गाँव पहुँच रही सरकार: केशापुर शिविर में 269 से अधिक समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

Keshavpur Public Grievance Camp : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार’ आज ग्रामीणों के लिए नई उम्मीदों का केंद्र बना. दंतेवाड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत केशापुर में आयोजित इस जन समस्या निवारण शिविर में प्रशासन ने स्वयं पहुँचकर जनता की शिकायतों को सुना और उनका मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया.

12 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण हुए शामिल: इस भव्य शिविर में केशापुर के साथ-साथ भोगाम, चितालंका, कुपेर, मंगनार और कमालूर सहित कुल 12 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित हुए. शिविर के दौरान राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड और मनरेगा जैसी मूलभूत सेवाओं से संबंधित कुल 269 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए. प्रशासन की सक्रियता के चलते अधिकांश आवेदनों का तत्काल निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया.

‘बस्तर मुन्ने’ अभियान की बड़ी घोषणा: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक श्री चैतराम अटामी ने कहा कि सरकार अब जनता के द्वार पर उनकी समस्याएँ सुलझा रही है. वहीं, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि आगामी 4 मई से क्षेत्र में “बस्तर मुन्ने” अभियान का शुभारंभ किया जाएगा. यह अभियान विशेष रूप से बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी बेहतर शिक्षा पर केंद्रित होगा. इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here