E-Office System : अधिकारियो को फाइल गुम होने की टेंशन से मिलेगी राहत…

भोपाल। E-Office System :  मध्य प्रदेश के पुलिस मुख्यालय (PHQ) में अब पूरी तरह से ई-ऑफिस प्रणाली लागू कर दी गई है। डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देश पर मंत्रालय की तर्ज पर पुलिस विभाग को भी पेपरलेस बनाने की दिशा में यह अहम कदम उठाया गया है। ई-ऑफिस लागू होने से फाइलों के गुम होने और अनावश्यक देरी जैसी समस्याएं खत्म होंगी। अब हर फाइल डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम से जुड़ी होगी, जिससे किसी भी स्तर पर उसकी निगरानी संभव हो सकेगी।

इस प्रणाली के तहत सभी शाखाओं को 15 अप्रैल 2025 तक इसे पूर्ण रूप से अपनाने के निर्देश दिए गए थे। फिलहाल पुलिस मुख्यालय में यह प्रणाली क्रियान्वित हो चुकी है और अब इसे जिलों के एसपी कार्यालयों में लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए दिसंबर 2025 तक का लक्ष्य तय किया गया है।

ई-ऑफिस प्रणाली से न सिर्फ प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि कामकाज की गति भी तेज होगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इसे लेकर विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा। यह पहल प्रदेश के सरकारी दफ्तरों को आधुनिक और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories