CG Police Transfer: टीआई, SI, ASI समेत 38 पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी की सूची

Sanjay Sahu
CG Police Transfer

CG Police Transfer: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जिले में पदस्थ 38 पुलिसकर्मियों के तबादले की सूची जारी की है। तबादला सूची में निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं।

CG Police Transfer: जारी आदेश के मुताबिक जिले में 5 निरीक्षकों, 1 उप निरीक्षक, 5 सहायक उप निरीक्षकों, 9 प्रधान आरक्षकों और 18 आरक्षकों का तबादला किया गया है। SP गौरव राय की ओर से जारी सूची के अनुसार सभी पुलिसकर्मियों को नए स्थान पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय में नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद जिले के अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

 

CG Police Transfer

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *