Breaking News : छत्तीसगढ़ को मिले 7 नए आईपीएस अधिकारी…

Parivesh
Indore News

Breaking News : रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया है। राज्य पुलिस सेवा के सात अफसर अब भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की वर्दी पहनेंगे। केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

Breaking News : दरअसल, 6 अगस्त को दिल्ली में हुई डीपीसी (Departmental Promotion Committee) की बैठक में इन अफसरों को आईपीएस अवार्ड के लिए चुना गया था। अब अधिसूचना जारी होने के बाद इनकी पदोन्नति पर मुहर लग गई है।

आईपीएस बनने वाले अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं – पंकज चंद्रा, भावना पाण्डेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, वेदव्रत सिरमौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता सिनहा। इन सातों अधिकारियों की पदोन्नति से न सिर्फ पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है बल्कि इसे राज्य के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है।

यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करेगी, वहीं राज्य पुलिस सेवा के अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *