CG CRIME :पूर्व विधायक के भाई की हत्या का खुलासा: अवैध संबंध के शक में जेल से रची गई साजिश, 1 लाख में दी थी सुपारी, 3 गिरफ्तार

Sanjay Sahu
CG CRIME

CG CRIME :रायगढ़: लैलूंगा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक चक्रधर सिंह सिदार के छोटे भाई और ग्राम पंचायत पाकरगांव के सचिव जयपाल सिंह सिदार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि जयपाल की हत्या अवैध संबंध के संदेह के चलते की गई थी, जिसकी साजिश जेल में बंद एक आरोपी ने रची थी। हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसमें से 10 हजार रुपये पहले ही दे दिए गए थे। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता शिव साहू पहले से ही हत्या के एक अन्य केस में जेल में बंद है।

CG CRIME :7 जुलाई को जयपाल सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उस दिन वे अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद कार से निकले थे और फिर लापता हो गए। 8 जुलाई को परिजनों ने लैलूंगा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला तो साइबर सेल और स्थानीय थानों की संयुक्त टीम बनाई गई।

CG CRIME :पूछताछ में सामने आया कि जेल में बंद शिव साहू ने पेरोल पर बाहर आने के दौरान जयपाल से पुरानी रंजिश के चलते हत्या की योजना बनाई थी। उसने शुभम गुप्ता को सुपारी दी और पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपये दिए। 7 जुलाई को शुभम ने जयपाल को कोतबा चलने के बहाने बुलाया और कार में अन्य दो आरोपियों के साथ रवाना हुआ। रास्ते में चलती कार में गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। शव को सिसरिंगा घाटी में फेंका गया, मोबाइल को मैनपाट के जंगल में और कार को बिना नंबर के पूंजीपथरा क्षेत्र में छोड़ दिया गया। गमछा भी जला दिया गया ताकि सबूत मिटाया जा सके।

CG CRIME :30 जुलाई को पुलिस ने सिसरिंगा मंदिर के पीछे से शव बरामद किया और पोस्टमार्टम कराया। चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

CG CRIME :गिरफ्तार आरोपी:

* मदन गोपाल सिदार (19), पाकरगांव
* शुभम गुप्ता उर्फ युगल किशोर (20), पाकरगांव
* कमलेश यादव (19), मथपहाड़, जशपुर
* शिव साहू – मुख्य साजिशकर्ता, पहले से हत्या के मामले में जेल में बंद

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *