Narayanpur News : अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार बरामद

Parivesh
Narayanpur News

नारायणपुर। Narayanpur News : महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के अबूझमाड़ क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। से रुक-रुककर फायरिंग जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जवानों ने मुठभेड़ में एक माओवादी को मार गिराया है और उसके शव के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं।

Narayanpur News : सुरक्षाबलों ने इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर विशेष सर्च अभियान चलाया। मौके पर रुक-रुककर फायरिंग जारी है और जवान इलाके को पूरी तरह से घेरकर नक्सलियों की संभावित छिपने की जगहों की तलाशी ले रहे हैं। अभी तक की कार्रवाई में सफलता मिली है, लेकिन मुठभेड़ पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां इस क्षेत्र में सतर्कता बरत रही हैं और स्थानीय निवासियों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *