LPG Cylinder Scheme: LPG सिलेंडर के लिए सरकार देगी 3000, इन परिवारों को मिलेंगे साल में 3 मुफ्त सिलेंडर

Sanjay Sahu
LPG Cylinder Scheme

LPG Cylinder Scheme: गोवा सरकार ने एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ी योजना शुरू की है। ‘गोवा उज्ज्वला योजना’ के तहत पात्र लाभार्थियों को एक वित्तीय वर्ष में तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹3000 की आर्थिक सहायता ट्रांसफर की जानी है।

सरकार ने 9 सितंबर तक लाभार्थियों के खातों में यह राशि भेजने की समयसीमा तय की है। खास बात यह है कि योजना का लाभ लेने के लिए किसी तरह की आय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। हालांकि, गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनसे राशि की वसूली भी की जा सकती है।

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। लाभार्थियों को बैंक पासबुक, आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र की प्रतियां जमा करनी जरूरी थी। आवेदन फॉर्म 5 सितंबर से पंचायतों और विधायकों के कार्यालयों में उपलब्ध कराए गए थे।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया था कि यह योजना 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे का हिस्सा है। उनके मुताबिक, ₹3000 की सहायता से पात्र परिवार साल में तीन एलपीजी सिलेंडर खरीद सकेंगे।

तमिलनाडु में भी तीन मुफ्त सिलेंडर का ऐलान

तमिलनाडु सरकार ने भी ‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना’ के तहत साल में तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विजय के मुताबिक, योजना पोंगल से शुरू की जाएगी। इसके लिए ₹4000 करोड़ का बजट रखा गया है।

LPG Cylinder Scheme: योजना में अधिकतम ₹2.5 लाख सालाना आय वाले परिवारों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, छोटे और सीमांत किसानों, दिव्यांगों के परिवारों और अन्य कमजोर वर्गों को भी लाभ दिया जाएगा।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *